छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को 2 DVCM मेंबर सहित 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम था। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे। उन्होंने सभी को मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी। सरेंडर करने वालों में 2 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं। जो अपने साथ 2 इंसास राइफल, 2 एसएलआर राइफल, एक-एक कार्बाइन और भरमार बंदूक, 9 मैगजीन, 67 जिंदा कारतूस और अन्य सामान लेकर आए। आईजी ने दावा किया कि रायपुर रेंज अब नक्सल मुक्त हो चुका है। 4 दिनों पहले गरियाबंद जिले में 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें डीवीसी सदस्य बलदेव और अंजू भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सली ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय थे। पहले देखिए सरेंडर की ये 4 तस्वीरें- एसपी कार्यालय में हुआ आत्मसमर्पण जानकारी के मुताबिक, यह आत्मसमर्पण धमतरी जिले के एसपी कार्यालय में हुआ। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस और गोबरा एलओएस में एक्टिव थे। इसके अलावा बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में कई नक्सल वारदातों में शामिल रहे हैं। इनमें से कुछ पर 15 से 25 तक नक्सल अपराध दर्ज हैं। आईजी बोले- सरकार की पुनर्वास नीति से लौट रहे मुख्यधारा में आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर दिख रहा है। नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आने वाले समय में भी इस तरह के आत्मसमर्पण की संभावना है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें… गरियाबंद में DVC मेंबर बलदेव समेत 9 नक्सलियों का सरेंडर:कुल 45 लाख के इनामी, AK-47, SLR जैसे हथियार लेकर आए, ओडिशा-बॉर्डर पर एक्टिव थे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें डीवीसी सदस्य बलदेव और अंजू भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सली ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय थे। जो कि अपने साथ 3 एके-47, 2 एसएलआर और 1 .303 राइफल लेकर आए। पढ़ें पूरी खबर…


