धमोतर में 4 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:रसद विभाग ने एजेंसी का निरीक्षण कर की कार्रवाई, 27 फरवरी तक जारी रहेगा अभियान

जिला रसद अधिकारी कार्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान धमोतर में चार अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एलपीजी अभियान के तहत की गई। टीम में जिला रसद अधिकारी (DSO) रामचंद्र शेरावत, एम. कालूराम तानिचाड, ईआई प्रद्युम्न नाच रावत और प्रदीप परमार शामिल थे। टीम ने एजेंसी के गोदाम का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा मानदंडों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर केवल काॅमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग किया जा सकता है। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक स्थानों पर उपयोग अवैध है और इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *