धरियावद में 2.90 लाख की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार:बाइक पर ले जा रहा था, झालों का खेड़ा पर नाकाबंदी में पकड़ा

प्रतापगढ़ में अफीम तस्करी करते हुए एक को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के पास से 2.90 लाख की अफीम जब्त की गई है। आरोपी बाइक पर पॉलिथीन में अफीम भरकर ले जा रहा था। एसपी बी. आदित्य ने बताया- धरियावद एसएचओ राहुल गोयल और पुलिस निरीक्षक हजारीलाल अपनी टीम के साथ झालों का खेड़ा पर नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी देखकर मोटरसाइकिल चालक ने वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने ने अपना नाम श्रीपाल थोरी (27) निवासी दिवाला, थाना कोटड़ी बताया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर पेट्रोल टंकी के पास एक सफेद पारदर्शी पॉलिथीन मिली, जिसमें 577 ग्राम अफीम पाई गई। अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी श्रीपाल थोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। अफीम परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। धरियावद थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उपाधीक्षक नानलाल सालवी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। धरियावद थानाधिकारी राहुल गोयल (प्रशिक्षु), पुलिस निरीक्षक हजारीलाल और डीएसटी टीम ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *