धरियावद सामूहिक दुष्कर्म पर जल्द फैसला संभव:नाबालिगों से रेप करते फिर वीडियो बनाते, आरोपी बोले- कितने रेप किए याद भी नहीं

बिजयनगर में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदेश खौफजदा है। तीन साल पहले जनवरी 2022 में धरियावद में ऐसी ही रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई थी। इसमें पाॅक्सो काेर्ट में सुनवाई अंतिम दाैर में है। फैसला जल्द आ सकता है। भास्कर ने धरियावद मामले की चार्जशीट पढ़ी तो रूह कांपने लगी। 7 बदमाश पीड़िता को सुनसान इलाके में ले जाते, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म करते और वीडियो बनाते। नाबालिग बच्ची वीडियो नहीं बनाने की प्रार्थना करती तो बदमाश मारपीट करते। हर बदमाश दो-दो बार रेप करता। एक हाईवे पर निगरानी करता, एक वीडियो बनाता, तीसरा लड़की को पकड़ता और चौथा दुष्कर्म करता। किसी को बताने पर वीडियाे वायरल करने की धमकी देते। इसी खाैफ के चलते काेई महिला सामने नहीं आई। एसपी की समझाइश पर दो पीड़ितों ने एफआईआर करवाई। जब आरोपियों कहना था कि उनको याद भी नहीं कि कितनी लड़कियों से दुष्कर्म किया। दिन में दिहाड़ी, शाम को जिम और रात में वारदात करते बदमाशों ने मौज मस्ती करने के लिए गैंग बनाई। दिन में कोई सब्जी की रेड़ी लगाता, कोई मजदूरी करता, शाम में जिम जाते। रात में पेट्रोल पंप के पास सुनसान इलाके में शराब पार्टी करते। महिला के साथ बाइक पर गुजरने वाले का पीछा करते। लूट लेते। महिला को सुनसान इलाके में ले जाते जहां दुष्कर्म करते और वीडियो बनाते। उसके बाद महिला के गांव से 2-3 किमी पहले बाइक पर छोड़कर आ जाते। 7 आरोपियों में दो सगे भाई हैं। आरोपी पुष्कर और दीपक के छोटी-छोटी बच्चियां भी हैं। अन्य आरोपियों में दीपक कीर, उमेश कीर, इरफान, प्रकाश मीना और जमना शंकर मीना है। अदालत में अंतिम दौर की सुनवाई अंतिम दौर की सुनवाई चल रही है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक तरुण दास बैरागी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 135 से ज्यादा दस्तावेज और सबूत अदालत में पेश किए हैं। हाईकोर्ट में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज की जा चुकी हैं। पीड़िताओं का दर्द सुनकर न्यायाधीश की आंखें भी नम हो गईं। एसपी की समझाइश पर दाे ने केस दर्ज कराया, बाकी डर से आज तक बाहर नहीं आईं
आईओ संदीप सिंह ने बताया ये अपराधी पहले से ही कई वारदातों में शामिल थे। धरियावद पुलिस ने वजपुरा मार्ग पर तीन बदमाशों को लूट की साजिश रचते गिरफ्तार किया। लेकिन इनके मोबाइल से दिल दहला देने वाले वीडियो मिले। जांच तत्कालीन एसपी डॉ. अमृता दुहान पहल पर ही दो महिलाओं ने केस दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *