​​​​​​धर्मकोट में मां की पीट-पीटकर हत्या:शव पर तेल छिड़ककर जलाया, बेटी को जमीन देने से नाराज थे बेटे

पंजाब के धर्मकोट के जलालाबाद गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसके अपने ही परिवार ने हत्या कर दी। घरेलू विवाद के चलते बेटे, बहू, पोते और पोते की पत्नी ने बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने अपने जुर्म के सबूत मिटाने के लिए बुजुर्ग महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर कुलदीप के अनुसार, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। मेडिकल बोर्ड ने शव को विस्तृत पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट डीएसपी रमनदीप सिंह ने कहा कि 75 वर्षीय विधवा गुरु नाम कौर निवासी जलालाबाद के चार बेटियां और एक बेटा था। सभी शादीशुदा थे। उसका बेटा सुखमंदिर सिंह अपने अलग घर में अपने परिवार समेत तरह रहा था। जबकि गुरनाम को अपने पांच मरले के घर में रह रही थी। परिवार में जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। बेटी को जमीन देने से नाराज थे
गुरनाम कौर ने अपने हिस्से की जमीन अपनी बेटी दलजीत कौर को दे दी थी। इसी बात को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था। मृतक महिला के बेटे सुखमंदर सिंह, उसकी पत्नी बलविंदर कौर बेटे सतपाल सिंह और सतपाल सिंह की पत्नी अमनदीप कौर ने गुरनाम सिंह ने बुरी तरह मारपीट करके घायल कर दिया। यही नहीं इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी इलाज से पहले मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक महिला की बेटी दलजीत कौर के बयानों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मृतका का पोता सतपाल सिंह फरार है जल्दी ही उसको भी काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *