महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने कहा कि नगर पालिका के निर्वाचन का समय आ गया है। इसलिए मैं आग्रह करता हूं कि आप लोगों में से जितने भी लोग मतदाता हैं, घरों से निकलें और मतदान अवश्य करें। मतदान नागरिक होने की एक पहचान है और जिम्मेदारी है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने स्थानीय शासन-प्रणाली के गठन में हाथ बंटाइए। मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, नाजिमे आला, एदार ए शरीया झारखंड ने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है। इसे सही हकदार तक पहुंचाना हमारा फर्ज है। सोमवार को छुट्टी न मनाएं, बल्कि पोलिंग बूथ जाकर रांची की तकदीर लिखें। शिक्षा, सफाई और बुनियादी सुविधाओं के लिए अपना वोट जरूर दें। पंडित श्यामानंद पांडेय ने कहा कि देश हित और समाज को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं से निवेदन है कि इस लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। आपके एक मत नहीं देने से सुयोग्य प्रत्याशी जो विकाश करने की क्षमता रखता है वे वंचित रह जाता और उसका दुष्परिणाम लोगों को भुगतना पड़ता है। पंडित निपेन मुखर्जी ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति जनता की उंगली में छिपी है। मतदान आत्म-मंथन का समय है। किसी भी लोभ या भेदभाव से ऊपर उठकर केवल विकास और ईमानदारी को चुनें। 23 फरवरी का दिन रांची के अगले 5 साल तय करेगा। जिस प्रकार हम मांगलिक कार्यों में संकल्प लेते हैं, उसी तरह नगर के विकास का संकल्प लें। हरमू मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना अब्दुल मजीद ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अपना अधिकार है। एक मतदान से ही सही लीडर के चुनने में हेरफेर हो सकता है। इसलिए अपने मतदान का प्रयोग जरूर करें। मतदान समय पर पहुंचकर करें। पैसे के चक्कर में बिल्कुल न आएं। बुद्धि और विवेक से मतदान कर सही लीडर का चयन करें। रांची | सोमवार को नगर निकाय का चुनाव है। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने मतदाताओं से जागरूक होकर लोकतंत्र मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।


