सादुलपुर | कस्बे में ओसवाल धर्मशाला के पास खड़ी बाइक चोरी कर ले जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार आच्छापुर के लीलूराम जांगिड़ ने रिपोर्ट दी कि वह 1 फरवरी को खींवकरण बोथरा के घर पर कारपेंटर का काम कर रहा था। धर्मशाला के पास बाइक खड़ी कर रखी थी, जिसे शाम पांच बजे संभाला तो नहीं मिली।


