धर्मशाला में व्यापारियों का प्रदर्शन:4 घंटे बाजार बंद रखा, ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था का विरोध

धर्मशाला के कोतवाली बाजार में व्यापारियों ने नगर निगम की ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था का विरोध किया। व्यापारियों ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखा। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के प्रधान अनुज कश्यप ने कहा कि नगर निगम को पहले शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य अधूरे पड़े हैं। सड़कें टूटी हैं। पार्किंग व्यवस्था खराब है। शहर में गंदगी और अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या है। इन समस्याओं का समाधान किए बिना व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस थोपना गलत है। दाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष ओबेरॉय ने भी आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम सिर्फ शुल्क वसूलना चाहता है। दाड़ी सहित पूरे धर्मशाला क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यह मुद्दा सिर्फ कोतवाली बाजार का नहीं, बल्कि पूरे शहर के व्यापारियों का है। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों ने नगर निगम और पार्षदों से जनहित में व्यावहारिक निर्णय लेने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *