लुधियाना| धागा कारोबारी से लाखों रुपए का माल लेकर भुगतान न करने का मामला आया है। थाना डिवीजन-3 पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनमोल निवासी महावीर नगर, एमबीडी मॉल ने पुलिस को बताया कि वह धागे का कारोबार करता है और आरोपियों से लंबे समय से व्यापारिक संबंध थे। नवंबर 2025 में आरोपियों ने उससे 13,41, 656 रुपए का धागा खरीदा था और कुछ ही दिनों में पूरी रकम देने का भरोसा दिलाया था। तय समय गुजरने के बावजूद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। पीड़ित के अनुसार, रकम मांगने पर आरोपियों ने कई बार चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद भी बार-बार वादे किए जाते रहे, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। मजबूर होकर उसने पहले कोर्ट और फिर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी अरुण कालिया पुत्र धर्म कालिया और धर्म कालिया के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


