अंवरी| अंवरी अंचल में धान की कटाई चल रही है। इस दौरान किसान बढ़ोना परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। थानेश्वर साहू, ईश्वर साहू, नीरज साहू, डागेश्वर साहू, चेतना साहू ने बताया कि किसान आज भी धान की फसल को काटने के बाद बढ़ोना कर अन्न माता की पूजा अर्चना किया। धान काटने के औजार को रखकर पूजा की। पूजा में मुर्रा, मिक्चर एवं नारियल का प्रसाद वितरण किया।