कवर्धा| जिले में खरीदी केंद्रों से धान परिवहन के दौरान बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग हो रही है। ट्रकों में क्षमता से अधिक बोरे लादे जा रहे हैं। हालत यह है कि धान से भरे बोरे ट्रक की छत तक ठूंसे जा रहे हैं, जिससे वाहन एक ओर झुकते नजर आते हैं। ग्रामीण मार्गों और मुख्य सड़कों पर ऐसे ओवरलोड ट्रक दिनभर दौड़ रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।


