धान खरीदी केंद्र में मिली अनियमितता कलेक्टर ने जिम्मेदारों को भेजा नोटिस

प्रतापपुर | जिले में धान खरीदी केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर के खाद्य शाखा ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, दवनकरा के खिलाफ अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दवनकरा धान खरीदी केंद्र पर 2 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी, नायब तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कई गंभीर खामियां उजागर हुई थी। इसमें उपार्जन केंद्र में 5081 बोरे धान 2032.40 क्विंटल की कमी पाई गई। इसकी अनुमानित कीमत 4.67 लाख रुपए है। भौतिक सत्यापन में 5100 अतिरिक्त बारदाना पाया गया। इसके साथ ही किसानों से लाए गए धान की न तो नमी मापी गई और न ही मानकों के अनुसार प्रक्रिया अपनाई गई थी। उपलब्ध धान के बोरे का औसत वजन 41.700 किलोग्राम पाया गया, जो निर्धारित 40.700 किलोग्राम से 1 किलोग्राम अधिक था। इससे कुल 84.22 क्विंटल अतिरिक्त धान किसानों से लिया गया, जिसकी कीमत 1,93,706 रुपए आंकी गई। कलेक्टर ने इन खामियों को धान उपार्जन नीति और अनुबंध पत्र के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन माना है। इसके तहत खरीदी प्रभारी महेश राजवाड़े, उमेश नाविक और बारदाना प्रभारी को नोटिस जारी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *