धान चोरी के शक में युवक को रातभर पीटा…मौत:धमतरी में माता-पिता बिलखते रहे, भीड़ पीटती रही; सूचना देने के बावजूद नहीं पहुंची पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिरसिदा गांव में धान चोरी के शक में युवक की हत्या कर दी गई। पिता ने बताया कि युवक को ग्रामीण रात में घर से खींच ले गए और गांव के मेन चौक पर पीटना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह तक नहीं पहुंची। माता-पिता हाथ पैर जोड़ते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने चोर का साथी कहकर युवक को रात भर पीटा। सुबह पिता युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। धान चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने पीटा मृतक के पिता तुलसीराम पटेल ने बताया कि उनके बेटे का नाम कार्तिक पटेल है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। गांव के भिखम साहू के घर धान चोरी हुआ था। चोर का साथी कहकर करीब 15 लोग कार्तिक को घर से खींचकर ले गए। उनमें 3 महिलाएं भी शामिल थी। माता-पिता के सामने पीटते रहे इसके बाद गली में पीटने लगे। लोगों के हाथ में जो आया उसी से युवक को पीटा गया। तुलसीराम पटेल ने अपने बेटे को छुड़वाने की कोशिश की। कोटवार ने भी छुड़वाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण कोटवार को भी हड़काने लगे और कोटवार के सामने ही युवक को पीटा जाता रहा। ग्रामीण रात डेढ़ बजे युवक को पीटते रहे। परिजनों ने सुबह 7:30 बजे भीड़ से युवक को छुड़ाया। उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सुबह तक नहीं पहुंची पुलिस पिता तुलसीराम पटेल ने बताया कि डेढ़ बजे रात में कुरूद थाना को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस सुबह तक नहीं पहुंची। वहीं डीएसपी रागिनी तिवारी ने कहा कि 19 वर्ष के लड़के की मृत्यु की सूचना मिली है, जिला अस्पताल में परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जो भी लोग दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। …………………………………………….. छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें​​​​​​​ रायगढ़ में ग्रामीण को बिजली खंभे से बांधकर पीटा; मौत: चोरी के शक में की गई पिटाई, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी के शक में एक ग्रामीण को बिजली खंभे से बांधकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान पंचराम सारथी (50साल) के तौर पर हुई है। जो बनोरा गांव का रहने वाला था।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर ​​​​​​​ ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *