धार्मिक आयोजन स्वस्थ आचरण व अच्छे संस्कार उत्पन्न करता है

भास्कर न्यूज| डांेगरगांव नव जागृति सेवा भजन मंडली ग्राम रूपाकाठी (रीवागहन) के द्वारा 6 से 8 फरवरी तक जस गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 फरवरी को किया गया, जिसमें विभिन्न मंडलियों के द्वारा जस झांकी व गायन का नाटकीय प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। वही 8 फरवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी उपस्थित थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रंजीता कपिल पड़ोती ने की। विशेष अतिथि भाजपा मंडल अर्जुनी महामंत्री अजय वैष्णव, जनपद सदस्य दीपक डोमन पटेल, डॉ. हंसराज सोनकर, भाविश निक्की, सुंदर लाल साहू सहित नागरिक, ग्रामवासी व बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गांधी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में स्वस्थ आचरण व अच्छे संस्कार उत्पन्न करता है। आयोजन से जनमानस को अपने धर्म के प्रति एकता और सजगता के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के दिगेश्वर यादव, ईश्वर साहू, मालिक राम, कुंवर सिंह माहला सहित समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *