अमृतसर| पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने अमृतसर रेलवे स्टेशन से मथुरा के लिए श्रद्धालुओं को रवाना करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रो. लाल ने कहा कि केंद्र सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पैकेज जारी करे, ताकि श्रद्धालु दूर-दूर तक पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकें। इससे भावात्मक एकता जन्म लेगी और आपसी सहयोग बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री रजनी कृष्ण (बरसाने वाले), पंडित सलिल शर्मा, राजा बरिंद्र दयाल सिंह, नवदीप शर्मा, सुनील कपूर, जनक राज लाली, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दलीप कुमार, विद्या सागर, विनोद कुमार, राधे श्याम, मदन लाल, रवि कुमार, राधा रानी, सीमा रानी सहित श्रद्धालु मौजूद थे।


