धार के किला मैदान में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मैदान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। समारोह में धार विधायक नीना वर्मा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। गणतंत्र दिवस परेड की कमान गगन हनवत ने संभाली। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट कर आकर्षक प्रदर्शन किया। समारोह पूरे अनुशासन, शालीनता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।


