धार की भोजशाला में पांच दिवसीय भोज उत्सव का समापन:कन्या पूजन और भोज हुआ, कवि सम्मेलन में संदीप शर्मा सम्मानित

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भोज उत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। इस आयोजन का समापन कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ हुआ। यह उत्सव मां वाग्देवी की अखंड पूजा के संकल्प के साथ 23 जनवरी को प्रारंभ हुआ था। उत्सव के अंतिम दिन सत्याग्रह का आयोजन किया गया, जिसके बाद विधि-विधान से कन्या पूजन और कन्या भोज संपन्न हुआ। मान्यताओं के अनुसार, देवी अनुष्ठान कन्या पूजन के बिना पूर्ण नहीं होता। ज्योतिपति नरेंद्र अटेरे ने कन्या पूजन को विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके साथ ही पांच दिवसीय भोज उत्सव कार्यक्रम का औपचारिक समापन हो गया। उत्सव के दौरान 24 जनवरी को सुंदरकांड पाठ, 25 जनवरी को खाटू श्याम जी की भजन संध्या और 26 जनवरी को विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। भोज महोत्सव के अंतर्गत सोमवार रात्रि को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें भोज उत्सव समिति के साहित्य मंच द्वारा वर्ष 2026 का द्वितीय मां वाग्देवी सम्मान प्रदान किया गया। धार के कवि संदीप शर्मा सम्मानित
यह सम्मान धार के हास्य एवं राष्ट्रीय कवि संदीप शर्मा को दिया गया, जिन्हें ‘धार की माटी के पुत्र’ और ‘सरस्वती पुत्र’ के रूप में सराहा गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन समिति के महाप्रबंधक हेमंत दोराया ने किया। सम्मान राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्यम और कृष्ण व्यास के करकमलों से प्रदान किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन शिव शैलेंद्र यादव ने किया। इसमें कवि सत्यनारायण सत्तन (इंदौर), राष्ट्रीय कवि कृष्ण व्यास, उमेश उत्साही (जयपुर), सतीश सागर, सनातनी कवि लवलेश यदुवंशी (उत्तर प्रदेश), गौरव कवि सुनील शर्मा (हरियाणा), अजय पाटीदार (सरदारपुर), गोपाल काव्वालिय (बदनावर) और महेश दांगी (भोपावर) सहित कई कवि उपस्थित रहे। कवियों का सम्मान गोपाल शर्मा, राजेश शुक्ला, हेमंत दोराया, द्वारका अग्रवाल, सुमित चौधरी, विश्वास पांडे, योगेश देवड़ा, बलराम प्रजापत, रवि सिकरवार, सतीश सोनी, संजय शर्मा, कृष्ण द्विवेदी, विक्की राठौड़, बंटी राठौड़, श्याम मालवा, चेतन शर्मा, केशव शर्मा और निलेश परमार द्वारा किया गया। भोज उत्सव समिति ने न्यायिक व्यवस्था, शासन-प्रशासन, पुलिस विभाग, पत्रकार बंधुओं, मातृ शक्ति, युवाओं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने भोजशाला की पूर्ण गौरव स्थापना तक प्रत्येक मंगलवार को सत्याग्रह जारी रखने का आह्वान किया है। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रमुख मोहन राठौर ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *