धार के नए बस स्टैंड में दुकान देने की मांग:दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन; कहा- 50 साल से किराया दे रहे हैं

धार बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के दुकानदारों ने गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी रोशनी पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दुकानदारों ने नए बस स्टैंड में बनने वाली दुकानों में यात्री प्रतीक्षालय के दुकानदारों को दुकान के बदले दुकान देने की मांग की है। धार बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत निर्माण में बाधक बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ा जाना है। ज्ञापन देने वाले दुकानदारों का कहना है कि प्रतीक्षालय के में पिछले 50 सालों से यहां किराया देकर दुकानदारी कर रहे हैं। अब बलपूर्वक दुकानें खाली कराए जाने का डर है। यात्री प्रतीक्षालय तोड़े जाने को लेकर विवाद यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ जाने के लिए मप्र राज्य परिवहन निगम से अनुमति मांगी गई है, लेकिन एमपीआरटीसी इसके लिए हर्जाना की मांग कर रहा है। इसके चलते प्रतीक्षालय को तोड़ जाने को लेकर विवाद बना हुआ है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान सीएमओ विकास डावर ने अनुमति न मिलने पर प्रतीक्षालय एक सप्ताह बाद तोड़ने की बात कही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *