धार जैन मंदिर से 7 अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी:बदमाश नकद और अन्य सामान भी ले गए, CCTV में कैद

धार शहर के कैलाश नगर स्थित एक जैन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने मंदिर से अष्टधातु की सात प्रतिमाएं, दानपात्र में रखे 8 से 10 हजार रुपए नकद और अन्य सामान चुरा लिए। चोरी के बाद एक बदमाश कंबल ओढ़कर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंदिर के कोषाध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि चोरों ने पहले मंदिर के ताले तोड़े। इसके बाद दानपात्र से 8 से 10 हजार रुपए नकद निकाले और मंदिर में स्थापित अष्टधातु की सात प्रतिमाएं भी चुरा लीं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज में एक बदमाश चोरी के बाद जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि इसी मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। इस घटना से स्थानीय नागरिकों और जैन समाज में नाराजगी है। लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *