धार में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड बढ़ी:रात का तापमान 8 डिग्री पहुंचा, 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड़ पड रही है। धार सहित ग्रामीण अंचल में न्यूनतम पारे में गिरावट देखी जा रही है। पिछले पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही बना हुआ है। शाम के समय से ही प्रतिदिन ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। देर रात तक हवा की गति बढ़ जाती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इस वजह से बर्फ पिघली व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। विभाग के अनुसार 18 दिसंबर तक मौसम में ऐसा उतार-चढ़ाव रहेगा। कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा। दरअसल इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 सालों का रिकाॅर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। सबसे ठंडी रात 10 दिसंबर की रही
बता दें कि नवंबर में भी सर्दी अपना रिकाॅर्ड तोड़ चुकी है। दिसंबर माह के शुरुआती दिनों से ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस साल की सबसे ठंडी रात 10 दिसंबर की रही है। तब न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पहुंच चुका था। हालांकि इसके बाद तापमान करीब एक डिग्री बढ़ा है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंडी हवाएं जरूर चल रही हैं। बुधवार सुबह से हल्की धूप के साथ हवा भी है। वहीं ठिठुरन की वजह सर्द हवाएं हैं, अभी 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। रविवार रात को भी न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया, सोमवार सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हो चुकी है। दिनांक अधिकतम न्यूनतम 15 दिसंबर 27.8 डिग्री 8.8 डिग्री 14 दिसंबर 22.8 डिग्री 8.0 डिग्री 13 दिसंबर 22.8 डिग्री 7.3 डिग्री

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *