धार में निकाह का झांसा देकर महिला से रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद जयपुर ले गया था आरोपी, बस स्टैंड पर छोड़कर फरार

धार के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी युवक महिला को जयपुर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी उसे धार बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी मां के साथ अलग रह रही थी। इसी दौरान, इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शाहरुख नामक युवक से हुई। बातचीत के दौरान शाहरुख ने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और निकाह का वादा कर उसका भरोसा जीत लिया। दिनांक 30 जनवरी 2026 को आरोपी शाहरुख महिला को लेने पहुंचा और उसे मंदसौर होते हुए जयपुर ले गया। जयपुर में एक होटल में दो दिन तक ठहराकर उसने निकाह का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। धार बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया
इसके बाद, आरोपी के मामा के कहने पर दोनों धार लौट आए। धार में कोतवाली थाना क्षेत्र की एलआईजी कॉलोनी स्थित एक मकान में वे दो दिन तक रुके, जहां भी आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए। दिनांक 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे, आरोपी महिला को निकाह कराने का कहकर धार बस स्टैंड के पास ले गया। वहां उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मौके से फरार हो गया। महिला दिनभर उसका इंतजार करती रही, लेकिन आरोपी वापस नहीं आया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी और कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *