धार में पतंग उड़ाते समय किशोर झुलसा:दौलतनगर में 13 वर्षीय रुद्र 11 केवी लाइन की चपेट में आया

धार शहर के दौलतनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम पतंग उड़ाते समय एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। रुद्र (13) को 11 केवी बिजली लाइन से करंट लगा, जिसके बाद उसे तत्काल महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज जारी है। घटना के समय रुद्र अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय उसके हाथ में पकड़ी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से रुद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह पास रखे पतरे पर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। रुद्र की बुआ हर्षिता ने बताया कि हादसे के वक्त उसकी मां घर पर ही थीं। उन्होंने तुरंत बच्चे को संभाला और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, रुद्र की हालत स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और किशोर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *