भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी करते हुए 30 मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की सूची जारी की है, जबकि जिले के कुल 38 मंडलों में से 8 की घोषणा रोक दी गई है. धार शहर के केसरीमल सेनापति मंडल अध्यक्ष का दायित्व विशाल निगम और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष के तौर पर जयराज देवड़ा निर्वाचित हुए हैं। संगठन चुनाव के तहत जिले के 38 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होनी थी, लेकिन शुरुआती दौर में 30 मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है। जबकि बदनावर, गंधवानी और धामनोद के मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पाई है। बदनावर में शुरुआत से ही मंडल अध्यक्ष के नाम को लेकर की स्थान देखने को मिल रही थी। खास तौर पर पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव और जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी अपने-अपने समर्थक को मंडल अध्यक्ष बनवाना चाह रहे हैं। इस कारण बदनावर की सूची रोकी गई है। इधर, धामनोद में भी नाम पर आम सहमति नहीं बनने के कारण मंडल अध्यक्ष की घोषणा में देरी हो रही है।