धार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक:पारा 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा, 12 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार

धार में मंगलवार से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। इससे उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने से 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद 12 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही थी। इस दौरान दो दिनों से लगातार दिन के समय गर्मी होने के चलते नए साल के पहले सप्ताह में ठंड का असर कम रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में बदलाव हो रहा है। सोमवार शाम को सर्द हवाएं के कारण लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। ऐसे में मंगलवार सुबह हल्की धूप और ठंडी हवाओं के बीच दिन की शुरुआत हुई। सर्दी का पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड बदला पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढ़ने से पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड बदला है। इससे पहले नवंबर में भी सर्दी अपना रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी। दिसंबर महीने के शुरुआत दिनों से ही ठंड का असर बढने लगा था। ऐसे में अब तक की सबसे ठंडी रात 10 दिसंबर की रही थी, तब न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पहुंच चुका था। धार में पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *