धालभूमगढ़ : कोकपाड़ा प्रीमियर लीग -2026 सेशन एक के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

धालभूमगढ़| कोकपाड़ा गांव में केपीएल सेशन 1 (कोकपाड़ा प्रिमियर लीग 2026) सेशन एक के खेल को लेकर रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी क्रिकेट ग्राउंड के क्लब भवन में की गई। जानकारी हो कि इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेगी। मैच 1, 2 तथा 3 मार्च को होगा। इस लीग मैच में प्रत्येक खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से ही लेना है। इसमें सभी ऑक्शन खिलाड़ी सिर्फ कोकपाड़ा गांव के नहीं बल्कि बाहर के खिलाड़ियों का भी रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमे चाकुलिया, घाटशिला, बारीपाद, सरायकेला, बहरागोड़ा, जामबनी, झाड़ग्राम, जादूगोड़ा, टाटा जैसा शहर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। नीलामी में कोकपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब (यंग) के दीपांकर सामल, छोटन मंगराज, सुभदीप दास, रिकी मुखर्जी, बप्पी रावत, मुन्ना दंडपाट, संदीप नायक, रितेश दलाई, सुभदीप जाना, मनोज जेना, रोहन राउत, मुन्ना नामाता, सूर्यदीप मैती, आकाश समाल आदि उपस्थित थे। इस निलामी में कुल 134 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। एक टीम द्वारा 4 हजार पेमेंट का 15 खिलाड़ी लिया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *