धालभूमगढ़ में पुलिस ने की माइकिंग; अफवाहों से बचें, कानून हाथ में न लें

धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना की ओर से थाना क्षेत्र के गांव-गांव में घूमकर झूठी अफवाहों से बचने को लेकर माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार–प्रसार किया जा रहा है। पुलिस टीम ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करने की अपील कर रही है। माइकिंग के जरिए लोगों से कहा जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही कानून को अपने हाथ में नहीं लेने का आग्रह किया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को देखने पर नजदीकी थाना या डायल 100 पर सूचना दें। यदि संभव हो तो पहचान के लिए फोटो या वीडियो सुरक्षित रखें, लेकिन किसी प्रकार की मारपीट या हिंसा से दूर रहें। हाल ही में चतरा जिले में बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में संबंधित थाना में ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *