अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला हलका अधीन आते विछोआ, दयाल भड़ंग और मतेनंगल के सरकारी स्कूलों में विकास काम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मत्ते नंगल प्राइमरी स्कूल का नाम स्वतंत्रता सेनानी धालीवाल बाबा लाभ सिंह के नाम पर रखा जाएगा। 14 लाख रुपए की लागत से मतेनंगल स्कूल का कायाकल्प कराया गया है। साथ ही स्कूल को 8वीं तक अपग्रेड करने का ऐलान किया।


