डूंगरपुर| धावड़ी गांव की लगभग 1.2 किलोमीटर लंबी डामर सड़क का कंक्रीट पूरी तरह टूट चुका है। सड़क के बिल्कुल किनारे सोम फीडर की नहर है, जो 10 से 12 फीट गहरी है। रोजाना इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं, जिसमें मवेशी कई बार नहर में गिर चुके हैं और कई दो पहिया वाहन चालक भी गिरने से बच पाए हैं। हाल ही में हुई चौपाल में ग्रामीणों ने समस्या उठाई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।


