धीरज अध्यक्ष और शृंजय सचिव चुने गए

भास्कर न्यूज | रामगढ़ मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ शाखा की बैठक मंगलवार की देर शाम आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में शहर के होटल शिवम इन के सभागार में हुई। बैठक के दौरान चुनाव पदाधिकारी निलिंद अग्रवाल के नेतृत्व में सत्र 2025-26 के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए सत्र के अध्यक्ष के रूप में धीरज बंसल और सचिव शृंजय मेवाड़ का चयन किया। नए अध्यक्ष व सचिव के चयन के बाद मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष लोकेश बगड़िया, अमित अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने फूलों का गुच्छा देकर उनका स्वागत किया। वहीं नए अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मंच के साथियों के सहयोग से बढ़-चढ़ कर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। पदाधिकारियों के चयन के दौरान नए सदस्य को सदस्यता ग्रहण कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से राहुल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, संतोष गोकुलका, आसुतोष बरेलिया, निखिल अग्रवाल, राहुल जैन, अभिषेक अग्रवाल, आयुष बजाज आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *