धीरेंद्र शास्त्री बोले- गुरु की आज्ञा पर जल्द शादी करेंगे:कहा- माता की पसंद से ही होगा विवाह; लड़की देखना शुरू करो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गुरु की आज्ञा मिलने के बाद वह जल्द ही विवाह करेंगे। शास्त्री ने कहा कि उनकी माता की पसंद से ही विवाह करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया, “गुरु जी की आज्ञा हुई है, हमने माता जी को आज ही बोला है लड़की देख लो।” उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत रहा है कि जो बातें उन्होंने कही हैं, वे देर से ही सही, पूरी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शादी निश्चित रूप से होगी और जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। धीरेंद्र शास्त्री 21 दिनों तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे शास्त्री ने बताया कि वह 21 दिनों तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे, जिसमें पांच दिन की विशेष तपस्या शामिल होगी। इस साधना के पूर्ण होने के बाद शादी की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। धीरेंद्र शास्त्री की इस घोषणा के बाद उनके अनुयायियों में उत्सुकता बढ़ गई है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने दोहराया कि यह विवाह उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और माता की पसंद के आधार पर होगा। हनुमान जन्मोत्सव पर 21 हजार लोगों से आरती करवाएं संकल्प किया है कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर 21 हजार लोगों से आरती करवाएं। इसमें भारत के विशिष्ट लोग भी आएंगे। सूचना दे दी है, लेकिन कन्फर्मेशन नहीं मिली है। तीन से चार घंटे का आयोजन है। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। महाशिवरात्रि सीहोर, महाकाल समेत कई जगह विशाल रूप से मनाई जाती है। इस बार का हनुमान जन्मोत्सव व्यापक करने की तैयारी है। जानिए धीरेंद्र शास्त्री की शादी की चर्चा कब-कब उठी? 1 फरवरी 2023- उस समय सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों में यह चर्चा उठी कि जया किशोरी की शादी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से होगी। हालांकि दोनों की ओर से इसे लेकर स्पष्टीकरण नहीं आया। 15 नवंबर 2025- धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा चल रही थी। यात्रा में जया किशोरी भी शामिल हुई थीं। तब फिर एक बार दोनों की शादी को लेकर चर्चा छिड़ी थी। चैनल पर कहा था- एक आंटी ने शादी का प्रस्ताव दिया
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करीब 11 महीने पहले एक न्यूज चैनल पर अपनी शादी की योजनाओं पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि वे शादी करेंगे। उन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो उन्हें और उनके परिवार को समझ सके। शास्त्री ने कहा कि उन्हें वाइफ नहीं, अर्धांगिनी चाहिए। उन्होंने शादी के कुछ प्रपोजल के किस्से भी साझा किए। इस दौरान बताया था कि 40-42 साल की एक महिला ने तो अपने पति को तलाक देकर उनसे शादी का प्रस्ताव रखा था। पूजा-व्रत रखने का हवाला देते हुए शादी की मांग की
एक और चौंकाने वाली घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक महिला भक्त ने तीन साल से पूजा और व्रत रखने का हवाला देते हुए शादी की मांग की। जब उनकी बात नहीं मानी गई तो उसने नस काट ली। महिला ने बारात की तारीख मांगी और डेट न मिलने पर यह कदम उठाया। उन्होंने कहा, हम डर गए, बड़ी मुश्किल से मामला छूटा। राजा हत्याकांड के बाद धीरेंद्र शास्त्री शादी से डरे
पिछले साल सिडनी में अपनी कथा के दौरान भारत में हो रही शादियों के बाद मर्डर की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की थी। धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद अविवाहित पुरुषों में डर का माहौल है। हम भी शादी से डरने लगे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है, फिर लगता था लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लग रही हैं। जब से यह राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार लग रहा है। नीले ड्रम कांड पर कहा था- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई
उत्तरप्रदेश के मेरठ में 25 से 29 मार्च 2025 के बीच धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मेरठ के ही सौरभ हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था- नीला ड्रम वायरल होने से कई पति सदमे में हैं। भगवान की कृपा से मेरी शादी नहीं हुई है। करीब तीन महीने पहले मथुरा में भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बात की थी। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा था- शादी बिल्कुल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *