धीरेंद्र शास्त्री बोले-सोशल मीडिया के कारण रिश्ते बर्बाद हो रहे:ज्यादातर शादियां टिक नहीं रही; ब्यूटीफुल, नाइस जैसे कमेंट करने वालों से बचो

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- सोशल मीडिया के कारण पति-पत्नी के रिश्ते बर्बाद हो रहे हैं। आजकल ज्यादातर शादियां टिक नहीं पा रही हैं। जितना हो सके, गंभीर रहो और मर्यादा में रहो। ‘नाइस’ और ‘ब्यूटीफुल’ जैसे कमेंट करने वाले सबको ही ऐसा बोलते हैं। जाल में फंसाने वाले ऐसे लोगों से बचो। परमात्मा से प्रेम करोगे तो कभी दुखी नहीं रहोगे। अजमेर के पुष्कर मेला ग्राउंड में आयोजित हनुमंत कथा के आखिरी दिन बुधवार को धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- जो मिला, उस पर घमंड मत करो। चाहे रूप हो, धन हो, भवन हो, यश हो या फिर जीवन। जो मिला, उसे प्रसाद समझो। निंदा सब करेंगे, लेकिन घबराना नहीं। जिसकी निंदा होगी, वही जिंदा है। जिसकी नहीं, समझो वो मर गया। निंदा तो राम की भी हुई, तभी संतों ने कहा- ‘निंदक नियरे राखिए’। देखिए, हनुमंत कथा से जुड़ी PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *