बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री कल से रामगंजमंडी में श्रीरामकथा का वाचन करेंगे। वे आज शाम को कोटा पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान महिला भक्त उनकी कार की तरफ दौड़ने लगी, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका। इसके बाद वे अपने एक भक्त के घर भी गए। आस-पड़ोस के लोग अपने घरों की बालकनी पर खड़े होकर मोबाइल से उनका फोटो ले रहे थे। सड़क पूरी खचाखच भरी हुई थी। इससे पहले श्रीरामकथा को लेकर दोपहर में कलश यात्रा निकाली गई। इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची कि कलश भी कम पड़ गए। कलश यात्रा का स्वागत करने शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर भी रामगंजमंडी पहुंचे थे। वे भक्तों के साथ भजनों पर भी झूमे। कलश यात्रा कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी से शुरू होकर खैराबाद मेला स्थल पर संपन्न हुई थी। खैराबाद में कलश यात्रा के पहुंचने के बाद दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। धीरेंद्र शास्त्री और कलश यात्रा की PHOTOS श्रीरामकथा की 3 बड़ी बात 1- 3 दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे श्रीरामकथा
श्रीरामकथा 3 दिन 23 से 25 जनवरी तक रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र के गुंदी गांव में होगी। रामकथा का वाचन बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे। 2- इतनी महिलाएं पहुंची, कलश भी कम पड़े
कथा से एक दिन पहले आज कलश यात्रा निकाली गई। कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी से शुरू हुई कलश यात्रा का समापन शाम 6 बजे तक खैराबाद मेला स्थल पर हुआ। कलश यात्रा को लेकर पूरा रामगंजमंडी में सजावट की गई। यात्रा मार्ग पर केसरिया पताकाएं और झंडे लगाए गए। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। मंत्री दिलावर भी भक्तों के बीच डीजे पर भक्ति संगीत को सुनकर अपने आप को नहीं रोक पाए और भगवान के भजन पर झूमे। करीब 4 किमी लंबी इस कलश यात्रा को देखने लोग अपने घरों की छतों पर खड़े रहे थे। कलश यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची कि कलश भी कम पड़ गए। ये कलश बागेश्वर धाम की तरफ से फ्री में दिए गए थे। 3- खैराबाद में हुआ दीपोत्सव
अयोध्या में रामलाल प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ पर आज शाम श्रीराम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में खैराबाद मेला स्थल पर कलश यात्रा संपन्न हुई। इसके बाद यहां दीपोत्सव किया गया। ——
ये खबर भी पढ़े –
कोटा-झालावाड़ NH 52 पर 25 जनवरी तक भारी-वाहन नहीं चलेंगे:धीरेंद्र शास्त्री की कथा के चलते रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए वैकल्पिक मार्ग कोटा में बागेश्वर धाम के आचार्य पं. धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा कल से शुरू होने वाली है। इसके चलते 22-25 जनवरी तक कोटा-झालावाड़ NH 52 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान केवल यात्री बसें और कार-जीप जैसे हल्के वाहन ही आ-जा सकेंगे। खबर पढ़े


