धुंध के कारण दो ट्रकों के बीच टक्कर, चालक बाल-बाल बचे

गांव बूह हवेलियों के नजदीक सुबह 4 बजे गहरी धुंध के चलते दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिस दौरान चालक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रिज मोहन वासी फिरोजपुर जो अपने ट्रक पर भिखीविंड से अबोहर जा रहे थे तो आगे से आ रहे एक ट्रक जिसे दलबीर सिंह वासी भिखीविंड चला रहा था।
जब वह सुबह 4 बजे के करीब गांव बूह हवेलियां के नजदीक पहुंचे तो गहरी धुंध के कारण उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के चालक बाल-बाल बच गए हैं और गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *