धूप-छांव फाउंडेशन ने मजदूरों के लिए पौषबड़ा महोत्सव किया:175 जरूरतमंद लोगों को प्रसादी के रूप में पूड़ी-सब्जी, पकौड़े और दलिया वितरित किया

धूप-छांव फाउंडेशन ने मजदूर वर्ग के लिए वैशाली नगर स्थित नर्सरी सर्किल पर पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया। पौष बड़ा प्रसादी में मेहनतकश लोगों के लिए सब्जी, पूरी, दाल के पकोड़े व मीठा दलिया रखा गया। भोजन प्रसादी 175 जरूरतमंद लोगों ने प्राप्त की। भोजन का मेन्यू पौष मास को देखते हुए रखा गया पौष बड़ा प्रसादी प्राप्त कर मजदूर अत्यंत प्रसन्न हुए । फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष मीरा अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से पिछले कुछ महीने से यह भोजन सेवा शुरू की गई है तथा यह चतुर्थ भोजन प्रसादी सेवा है। भोजन प्रसादी हमेशा 125 से 150 लोगों के लिए बनवाई जाती है, यह भोजन सेवा मजदूर वर्ग, आश्रमों में रह रहे बुजुर्ग, बच्चों व अन्य जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई है। इसमें हमारी टीम का तो आपसी सहयोग रहता ही है साथ ही यह सेवा कार्य भामाशाहों के सहयोग से भी संपन्न होते हैं, जिसके लिए धूप छांव फाउंडेशन हमारे सभी दानदाताओं का हार्दिक अभिनन्दन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी को इतना सामर्थ्य प्रदान करे कि इन निस्वार्थ सेवाओं के लिए फाउंडेशन को सबका सहयोग प्राप्त होता रहे। जिससे फाउंडेशन के अन्य सेवा कार्यों महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर, लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए खेल – कूद, ज्ञानवर्धक गतिविधियां करवाना व आवश्यक पाठन सामग्री उपलब्ध करवाना, इत्यादि सेवाओं के साथ यह भोजन प्रसादी की सेवा भी निरंतर चलती रहे। कार्यक्रम स्थल पर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी मीरा अग्रवाल, विजय गुप्ता, गंगा लहरी, संजय गर्ग, सत्यभामा गुप्ता, सोनल गुप्ता, भूमिका अग्रवाल, देव अग्रवाल व इशिता अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान करी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *