धूप ने बढ़ाई तपिश, सुबह 8:30 से 11:30 के बीच 70 तक बढ़ा तापमान

लुधियाना| शहर में शनिवार को भी सुबह से धूप निकली, जिससे लोगों को मार्च में पड़ने वाली गर्मी का एहसास हुआ। क्योंकि शहर का तापमान 25 डिग्री के पार चल रहा है। जो आम तौर से फरवरी माह के आखिरी सप्ताह और मार्च के शुरूआत में होता है। शनिवार को अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई और 25.8 डिग्री रहा। जो सामान्य से 4.60 ज्यादा है। सुबह 8:30 से 11:30 के बीच 70 तक पारा बढ़ा।जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 9.60 रहा है। भास्कर एक्सपर्ट 16 फरवरी एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम में सक्रिय हो रहा है। जिसके 17 और 18 फरवरी को हल्की वर्षा की संभावना है। अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे 02-030 बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *