धूमधाम से बच्चियों ने मनाया सुगा गीत का पर्व

दरिमा| इलाके में धान की फसल लगभग कट चुकी है। जिसके बाद पौष महीने में गांव की अविवाहित लड़कियां सुआ गीत गाकर किसानों से धान का एकत्रित कर सुगा गीत का पर्व मनाया। सोमवार को बड़ी संख्या में दरिमा इलाके में लड़कियां लोगों के घर-घर जाकर सुआ नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लड़कियों के नृत्य देखने लोग जुटे। नृत्य के दौरान लड़कियों ने सुआ को लेकर मनमोहक गीत भी गाकर लोगों का मन मोह लिया। प्राचीन मान्यता है कि जब किसान अपने खेत से धान काट कर व मिसाइकर अपने घर ले आता है इस खुशी में गांव की लड़कियां घर-घर जाकर सुबह गीत गाकर यमराज कर मनोरंजन करती है। यह सिलसिला महीनों भर चलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *