धोरीमन्ना क्षेत्र का मामला:नीलगाय आने से बाइक नहर में गिरी, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की डूबने से मौत

धोरीमन्ना क्षेत्र के बोर चारणान गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। छात्र बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। घटना सुबह करीब 8 बजे डबोई माइनर पर हुई। पुलिस के अनुसार आकली गांव निवासी महेंद्र कुमार (17) पुत्र मोहनलाल 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी और उसका पहला पेपर अंग्रेजी का था, जो सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पारी में निर्धारित था। महेंद्र बाइक से बोर चारणान स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था, लेकिन नहर के पास बाइक स्लीप होने के कारण वह बाइक सहित नहर में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में सड़क पर मोड़ के पास अचानक बाइक के आगे नीलगाय आ गई। इससे महेंद्र कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से वह बाइक सहित पास से गुजर रही अरणियाली माइनर में जा गिरा। माइनर की चौड़ाई करीब 10 फीट बताई जा रही है। पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह खेत में काम कर रहे किसान टीकमाराम ने नहर में बाइक गिरने की आवाज सुनी, लेकिन तब तक छात्र पानी में बह चुका था। करीब एक घंटे बाद 9 बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने नहर में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी।
थानाधिकारी दीपसिंह चौहान के नेतृत्व में गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से सुबह करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 9 बजे शव को बाहर निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *