धौलपुर की रानू पाराशर को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता बनाया:एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

धौलपुर की रानू पाराशर को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रानू पाराशर को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सशक्त विचारधारा से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच जयवीर पोसवाल ने कहा कि रानू पाराशर की नियुक्ति संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रभावी संवाद शैली और विचार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।
भाजपा नेता बाचाराम बघेल ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में रानू पाराशर पार्टी को वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगी। वहीं, जिला महामंत्री मदन काली ने कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाली है और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मदन काली, जिला मंत्री विजय त्यागी, मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र राजावत, वेद प्रकाश शर्मा, राहुल राणा, बी.के. कुशवाहा, नितिन कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य दीपू कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, राधेश्याम सक्सेना, शंकर सिंह लोधा, फैजल खान, बाजपेई सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *