धौलपुर के बाजारों में होली की रौनक:पिचकारी, गुलाल और रंगों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

धौलपुर में रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। पिचकारियों, गुलाल और रंगों की खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में इस बार विभिन्न डिज़ाइन और वैरायटी की पिचकारियां उपलब्ध हैं। साधारण प्लास्टिक पिचकारी 20 रुपए से शुरू हो रही है, जबकि कार्टून, टैंक और प्रेशर गन मॉडल की आकर्षक पिचकारियां 2000 रुपए तक में बिक रही हैं। बच्चों में कार्टून थीम और बड़े आकार की टैंक पिचकारियों की विशेष मांग है। गुलाल और रंगों की भी कई किस्में
गुलाल और रंगों की भी कई किस्में बाजार में मौजूद हैं। हर्बल गुलाल, खुशबूदार रंग और विभिन्न आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध रंग ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों को इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। 100 से ज्यादा जगहों पर होगा होलिका दहन
जिले में 3 और 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। शाम के समय पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाएगा। प्रशासन ने त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जिलेभर में 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन होगा। किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए होलिका दहन से पहले ही बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने आमजन से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *