धौलपुर जिला अस्पताल में आग लगने की मॉकड्रिल:आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार

धौलपुर में गुरुवार शाम करीब 6:25 बजे जिला कंट्रोल रूम को जिला अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी कर्मवीर ने संबंधित टीमों और प्रशासन को तुरंत अलर्ट किया। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषि शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मॉक ड्रिल अभियान की निगरानी की। बाद में स्पष्ट किया गया कि यह सूचना एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों और समन्वय की जांच करना था। उपखंड अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान नागरिक सुरक्षा टीम ने घायल व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। मॉक ड्रिल के सफल संचालन से यह स्पष्ट हुआ कि आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। अधिकारियों ने सभी टीमों के समन्वय और कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मॉकड्रिल को सफल बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *