धौलपुर-मनियां रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल:डाउन लाइन बाधित, लोको इंजन पटरी से उतरा; कई ट्रेन हुई प्रभावित

धौलपुर एवं मनियां स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के डिरेलमेंट (पटरी से उतरने) की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग 11:26 बजे हूटर बजने के बाद डिप्टी पैनल में जानकारी करने पर पता चला कि डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी का लोको इंजन पटरी से उतर गया। घटना के चलते डाउन मालगाड़ी के लिए डाली गई लाइन पूरी तरह बाधित (ब्लॉक) हो गई है। रेल प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीमों को मौके पर भेजा गया। रेलवे के इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभाग के कर्मचारी राहत एवं बहाली कार्य में जुट गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि रेल यातायात प्रभावित हुआ है। डाउन लाइन पर चलने वाली मालवाहक ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका है। वहीं, यात्री गाड़ियों के लिए दोनों ओर से संचालन पूरी तरह से सुचारू हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा पटरी की मरम्मत और डिरेल हुए लोको को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *