धौलपुर में करंट से परचून के खोखे में लगी आग:मच गया हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

धौलपुर जिले के सैंपऊ में धौलपुर मार्ग पर एक परचून के खोखे में आग लग गई। करंट दौड़ने से लगी इस आग के कारण दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। त्योहार के अवसर पर हुई इस घटना से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों की सूझबूझ से तत्काल विद्युत लाइन काटी गई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा मरैया अपने घर के बाहर लोहे के खोखे में परचून की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। आग लगने से उनकी रोजी-रोटी का साधन छिन गया है।
अशोक शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देखकर उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान में करंट दौड़ रहा था और अंदर से धुआं निकल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *