धौलपुर में कार ने खड़े टेम्पो को मारी टक्कर:कैलादेवी जा रहे 15 श्रद्धालु हुए घायल, 1 राहगीर भी चपेट में आया

धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एम्क सड़क हादसा हुआ। हुसैनपुर गांव के पास एक चार पहिया कार ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में आगरा जिले की यमुना ब्रिज कॉलोनी के निवासी शामिल हैं। ये सभी कैलादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में सड़क पर खड़ा एक युवक भी कार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हुसैनपुर के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और खड़े लोडिंग टेम्पो में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में नरेंद्र, अनिता, राखी, सचिन, तारकेश, पवन, कृष्ण, लवली, कीर्ति, मिमेथलेश, रोशन लाल, विष्णु और मदन शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *