धौलपुर में घर में सो रही महिला से छेड़छाड़:परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, रेप के प्रयास का मामला दर्ज

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक के खिलाफ रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। महिला को घर में अकेली देखकर आरोपी उसके प्राइवेट अंगों से छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया गया है कि वह रात के वक्त अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसका पति घर से बाहर दिल्ली में मजदूरी करने गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक महिला के घर में घुस गया। जहां उसने सोती हुई महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके नाजुक अंगों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान महिला ने मुंह से कपड़ा निकाल कर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत पर महिला थाने में रेप के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *