धौलपुर में चंबल रेता से भरा ट्रेलर जब्त:पुलिस नाकाबंदी तोड़कर ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार रात की गश्त के दौरान अवैध चंबल रेता से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया है। हालांकि ड्राइवर पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार अपनी टीम, जिसमें कॉन्स्टेबल पप्पूराम और चालक राजेश शर्मा शामिल थे, के साथ सरकारी बोलेरो से रात्रिकालीन गश्त पर थे। तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रेलर अवैध चंबल रेता भरकर धौलपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। सुबह 3:50 बजे उक्त ट्रेलर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़ दी और वाहन को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद ड्राइवर ने हाईवे किनारे पप्पू ढाबा से पहले ट्रेलर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन ड्राइवर का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ट्रेलर को कब्जे में लेकर चौकी सागरपाड़ा परिसर में खड़ा कराया गया। जांच के दौरान ट्रेलर में चंबल का गीला रेता/बजरी भरा पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *