धौलपुर में झोपड़ी में मिला शव:फंदे पर लटका था, नहीं हुई पहचान

धौलपुर जिले के सरमथुरा बाड़ी स्टैंड क्षेत्र में रविवार को एक झोपड़ीनुमा दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। शव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरमथुरा पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल सीएचसी सरमथुरा की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत होती है। उसके हल्की दाढ़ी-मूंछ थीं। उसने रेडीमेड की चेक शर्ट और गहरे भूरे रंग का पजामा पहन रखा था। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं।
पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *