धौलपुर में नशे के खिलाफ हाइटेक अभियान शुरू:एसपी ने पोस्टर किया जारी, कहा- युवाओं के साथ मिलकर करेंगे काम

धौलपुर जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ‘युवाओं का युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया। एसपी विकास सांगवान ने रविवार अपने कार्यालय में इस पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पोस्टर विमोचन के बाद एसपी सांगवान ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते अपराधों के पीछे नशा एक बड़ा कारण है। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन जब युवा वर्ग खुद आगे आकर ऐसे अभियान चलाता है, तो बदलाव निश्चित है।
एसपी ने आश्वासन दिया कि धौलपुर पुलिस और प्रशासन इस जन-जागरूकता अभियान में युवाओं के साथ मिलकर काम करेगा। अभियान के संयोजक उज्ज्वल शर्मा और सह-संयोजक अंकित कटारा ने बताया कि पुलिस के समर्थन से टीम का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में चौपाल व मैराथन आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही, उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान तकनीकी रूप से भी मजबूत है। इस अवसर पर अभियान सचिव शैलेंद्र परमार, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक शर्मा, अभियान सदस्य सौरभ परमार और जितेंद्र माहौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *