धौलपुर में शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई के समर्थन में एक शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले फूंके गए।
यह कार्यक्रम शिया धर्मगुरु मौलाना अली हैदर साहब अजमेरी के नेतृत्व में शिया जामा मस्जिद बड़ा कुमेदान साहब ग्राउंड में आयोजित किया गया। सभा में वक्ताओं ने गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चिंता जताई। अमेरिका और इजराइल की नीतियों का विरोध करते हुए रोष प्रकट किया गया।
पुतले फूंकने के साथ ही, आयतुल्ला के लिए दुआ-ए-मगफिरत (क्षमा की प्रार्थना) भी की गई।
सभा को सैयद माहिर हसन रिज़वी (एडवोकेट) और मीर सैयद शैज़ी जाफ़री (पूर्व चेयरमैन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, जिला धौलपुर) ने संबोधित किया। इस अवसर पर हसन पनजेतन, मुजीब अकबर, मरग़ूब अब्बास, फ़ैज़ जाफ़री, अमीर हसन, फ़ख्र शब्बीर, नायाब हसन, मुजीब असग़र जाफ़री, सगीर जाफ़री, हसन रज़ा, सरफ़राज़ अजमेरी, इमरान मोलाई, समीर, हिफ़ज़ुल, रज़ा, नक़ी, शहज़ादे, ख़ुर्रम जाफ़री, रियासत जाफ़री, रिहान खान, विक्की रिज़वी, चांद मुन्ना सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने शांति, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा का आह्वान किया।


