धौलपुर में पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय सेमिनार:विशेषज्ञों ने सतत विकास की आवश्यकता पर की चर्चा

धौलपुर में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के तहत एक निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की आवश्यकता पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बी.एड. प्रशिक्षणार्थी पूजा पाराशर एवं साक्षी पाराशर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (नागपुर) के प्रोजेक्ट वैज्ञानिक डॉ. जय सिंह राजपूत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना, सहायक आचार्य अनुपम पाराशर और राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नोडल अधिकारी के.के. उपाध्याय शामिल थे। महाविद्यालय अध्यक्ष डॉ. रामरज लाल शर्मा, प्राचार्य डॉ. युगल बिहारी पाराशर, निदेशक मंदीप शर्मा, डॉ. लालपत शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. मंजू तिवारी, डॉ. वीनू चतुर्वेदी, गजेन्द्र गिरी, पवन त्यागी एवं विष्णु श्रोतीय ने अतिथियों का साफा, स्मृति चिन्ह, पौधा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेमिनार के दौरान बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषयक मॉड्यूल एवं पोस्टर प्रदर्शनी लगाई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त करने हेतु परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। ऑनलाइन माध्यम से आगरा कॉलेज की डॉ. दीक्षा शर्मा और राजकीय महाविद्यालय, बाड़ी की डॉ. प्रीति भार्गव ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और सतत विकास पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओ.पी. उपाध्याय ने किया, जबकि अंत में आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ. मंजू तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एस. तिवारी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *