धौलपुर में बुलडोजर से तोड़े अतिक्रमण:बस स्टैंड, संतर रोड, मंडी, चूड़ी मार्केट से हटाए कब्जे

धौलपुर में गुरुवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत बस स्टैंड, संतर रोड, मंडी और चूड़ी मार्केट क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों पर रखे गए सामान को हटवाकर रास्तों को साफ किया गया, जिससे यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *